विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल : भारत ने आठ स्वर्ण सहित जीते 33 पदक
भारत ने अंतिम दिन चार स्पर्धाओं में 12 पदक जीतकर इटली के तूरिन में विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में अपना अभियान 33 पदकों के साथ खत्म किया। भारत ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक जीते। स्नोशूइंग में भारत ने…

भारत ने अंतिम दिन चार स्पर्धाओं में 12 पदक जीतकर इटली के तूरिन में विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में अपना अभियान 33 पदकों के साथ खत्म किया। भारत ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक जीते। स्नोशूइंग में भारत ने जीते गए छह पदक में चार और पदक जोड़े।

वासु तिवारी, शालिनी चौहान और तान्या ने 25 मीटर स्नोशूइंग स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि जहांगीर ने इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता। अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें राधा देवी और निर्मला देवी ने इंटरमीडिएट स्लालोम (एफ01 और एफ04) में रजत पदक जीते जबकि अभिषेक कुमार ने नोविस स्लालोम (एम02) में एक और रजत पदक हासिल किया।
आकृति ने क्रॉस कंट्री स्कीइंग में 100 मीटर क्लासिकल टेक्नीक (एफ02 वर्ग) में कांस्य पदक जीता। फ्लोरबॉल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता। भारत ने स्नोशूइंग और अल्पाइन स्कीइंग में 10-10 पदक जीते जबकि स्नोबोर्डिंग में छह पदक जीते। शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग और फ्लोरबॉल ने देश को क्रमशः चार, दो और एक पदक दिलाया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
