द इंडियन व्यू

विशाखापत्तनम में क्रूज सेवा की शु्रुआत, आंध्र प्रदेश में समुद्री पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में समुद्री पर्यटन काे बढ़ावा देने के लिए आज यहां क्रूज सेवा का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने वीडियाे लिंक के माध्यम से…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
विशाखापत्तनम में क्रूज सेवा की शु्रुआत, आंध्र प्रदेश में समुद्री पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में समुद्री पर्यटन काे बढ़ावा देने के लिए आज यहां क्रूज सेवा का शुभारंभ हुआ।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने वीडियाे लिंक के माध्यम से कॉर्डेलिया क्रूज एमवी एम्प्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का उद्घाटन किया।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी के इस संयुक्त कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थेे।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, "आंध्र प्रदेश में समुद्री पर्यटन विकास के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में प्रीमियम क्रूज पोत एमवी एम्प्रेस को केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल द्वारा वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर, आंध्र प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री कंडुला दुर्गेश, बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय में सचिव टीके रामचंद्रन और सांसद मथुकुमिल्ली भरत उपस्थित थे। यह क्षण क्रूज और समुद्री पर्यटन के लिए एक अग्रणी वैश्विक गंतव्य बनने की भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने लिखा कि कॉर्डेलिया क्रूज एमवी एम्प्रेस के ग्रैंड फ्लैग-ऑफ समारोह और पहला बोर्डिंग पास जारी होना विशाखापत्तनम पर्यटन के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…