विविधता में एकता के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने को अपना कर्तव्य मानता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : मोहन भागवत
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज कहा कि दुनिया में विविधता को सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि विविधता प्रकृति का नियम है और एकता उसके पीछे का सत्य है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज कहा कि दुनिया में विविधता को सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि विविधता प्रकृति का नियम है और एकता उसके पीछे का सत्य है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि जो हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, वह हिंदू नहीं है। हर मनुष्य का समान सम्मान है और उसकी आस्था एक मार्ग है। यह सभी मार्ग एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।‘वन वर्ल्ड, वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सत्य एक है, लेकिन मनुष्य उसे अलग-अलग प्रकार से देखते हैं। इसी सत्य को पाने के लिए अलग-अलग रास्ते हैं, लेकिन लक्ष्य एक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य की अपनी गरिमा है और मनुष्यों के बीच सम्मान के स्तर पर कोई अंतर नहीं है।भागवत ने कहा कि संघ का मानना है कि भारत का मानवता के एक होने का ज्ञान दुनिया तक पहुंचाना जरूरी है। लोगों को बताना चाहिए कि विविधता के बावजूद हम एक हैं।संघ को लेकर चलाए जा रहे नैरेटिव को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि संघ समाज को परिवर्तन का माध्यम मानता है और मानवता की समान दृष्टि के साथ सेवा करने का पक्षधर है। हालांकि निःस्वार्थ सेवा के चलते आरएसएस प्रचार के मामले में पीछे रहा है और इसी कारण कई तरह की धारणाएं और कथानक बनाए गए हैं।उन्होंने कहा कि सभी धर्म में समान रूप से एकता का संदेश दिया गया है लेकिन मनुष्य अपने दिमाग में बने ‘सॉफ्टवेयर’ का गुलाम है। ऐसे में जरूरत यह सुनिश्चित करने की है कि एकता का यह ज्ञान बना रहे। उन्होंने आकाश से गिरने वाले जल का उदाहरण देते हुए कहा कि वह अंततः सागर की ओर जाता है।भागवत ने कहा कि भारत के महान नेताओं ने हमेशा एकता की बात कही। आजादी के बाद बनाए गए संविधान में भी इसे शामिल किया गया। हालांकि उन्होंने इस बात पर सवाल उठाने की राजनीति के जरिए इस एकता के भाव को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति स्वयं का हित साधने का मार्ग बन गई है। इसलिए संघ समाज परिवर्तन पर जोर देता रहा है।उन्होंने कहा कि 2018 में दिए उनके वक्तव्य के बाद कई लोगों ने उन्हें संवाद के लिए आमंत्रित किया। इनमें मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोग भी शामिल थे। संघ का दृष्टिकोण संवाद और सेवा का है। सेवा समान भाव से की जाती है और किसी प्रचार या बदले में कुछ पाने की अपेक्षा से नहीं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न देशों और मतों के नेताओं से समाज और स्थानीय स्तर पर कार्य शुरू करने पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
