द इंडियन व्यू

विराट कोहली से सीखा प्रैक्टिस का माइंडसेट, 100 छक्के पूरे कर बोले स्वास्तिक चिकारा

लखनऊ : यूपी टी20 लीग सीजन-4 में मेरठ मावेरिक्स का विजयी अभियान जारी है। रविवार रात इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्वास्तिक चिकारा की 45 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने गौर गोरखपुर…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
3 min read
विराट कोहली से सीखा प्रैक्टिस का माइंडसेट, 100 छक्के पूरे कर बोले स्वास्तिक चिकारा

लखनऊ : यूपी टी20 लीग सीजन-4 में मेरठ मावेरिक्स का विजयी अभियान जारी है। रविवार रात इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्वास्तिक चिकारा की 45 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने गौर गोरखपुर लायंस को 36 रनों से हरा दिया।

मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत: स्वास्तिक के तूफान से गोरखपुर लायंस 36 रनों से परास्त, लीग में पूरे किए 100 छक्के

इस शानदार मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद स्वास्तिक चिकारा ने अपनी सफलता का श्रेय भारतीय दिग्गज विराट कोहली के साथ बिताए वक्त को दिया। स्वास्तिक 2025 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रहे थे।

'विराट भैया की प्रैक्टिस और माइंडसेट को फॉलो कर रहा हूँ': स्वास्तिक चिकारा

मैच के बाद अपनी आतिशी बल्लेबाजी और वर्क एथिक्स पर बात करते हुए स्वास्तिक चिकारा ने कहा:

"मैंने विराट कोहली भैया से सीखा है कि अपनी प्रैक्टिस पर पूरा फोकस रखो और ट्रेनिंग में अपना 100 परसेंट दो। मैं मैदान पर ठीक उसी दृष्टिकोण और अप्रोच को फॉलो करने की कोशिश कर रहा हूँ।"

"मैच में मैंने अच्छी बल्लेबाजी की, टीम को एक मजबूत शुरुआत दी और जीत में योगदान दिया, इसलिए बहुत अच्छा लग रहा है। इकाना की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन थी, इसलिए हमें पता था कि हम एक बड़ा स्कोर बना सकते हैं। हमने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया। व्यक्तिगत रूप से मुझे एक जगह खड़े होकर लंबे छक्के लगाना पसंद है।"

छक्कों का शतक जड़ने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

गोरखपुर लायंस के खिलाफ 9 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों से सजी 82 रनों की पारी खेलकर स्वास्तिक ने मेरठ मावेरिक्स को इस सीजन के सबसे बड़े स्कोर 206/6 तक पहुंचाया।

इस पारी के दौरान उन्होंने यूपी टी20 लीग के इतिहास में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। वे इस आंकड़े को छूने वाले लीग के महज दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। गौरतलब है कि 2024 के सीजन में मेरठ को चैंपियन बनाने में स्वास्तिक का बहुत बड़ा योगदान था, जहां उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 499 रन (1 शतक और 3 अर्धशतक) बनाए थे।

'सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा सिक्स और बेस्ट स्ट्राइक रेट ही मेरा लक्ष्य'

आगामी मुकाबलों और अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों पर बात करते हुए इस युवा सलामी बल्लेबाज ने कहा:

"उम्मीद है कि बड़ों के आशीर्वाद से मेरा यह सीजन भी शानदार रहेगा। इस सीजन के लिए मेरा एकमात्र लक्ष्य सबसे ज्यादा रन बनाना, सबसे ज्यादा छक्के लगाना और टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट हासिल करना है।"

स्वास्तिक चिकारा की इस धमाकेदार फॉर्म और रिंकू सिंह की कप्तानी में लगातार दो मैच जीतकर मेरठ मावेरिक्स ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे खिताब की सबसे प्रबल दावेदार क्यों हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।