द इंडियन व्यू

कोहली की वन8 से नई पारी, एजिलिटास में 40 करोड़ के निवेश के साथ शामिल

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अब अपने स्पोर्ट्सवियर ब्रांड वन8 को एजिलिटास स्पोर्ट्स को बेच रहे हैं। एजिलिटास स्पोर्ट्स एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है, जो मैन्युफैक्चरिंग से लेकर रिटेल तक स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स…

Ragwendra P Singh
December 9, 2025
2 min read
कोहली की वन8 से नई पारी, एजिलिटास में 40 करोड़ के निवेश के साथ शामिल

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अब अपने स्पोर्ट्सवियर ब्रांड वन8 को एजिलिटास स्पोर्ट्स को बेच रहे हैं। एजिलिटास स्पोर्ट्स एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है, जो मैन्युफैक्चरिंग से लेकर रिटेल तक स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स की पूरी श्रृंखला संभालता है। इस कंपनी की स्थापना अभिषेक गांगुली ने की थी।

विराट कोहली इस समझौते के तहत एजिलिटास में निवेशक के रूप में शामिल होंगे और इसके लिए वह 40 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदेंगे। एजिलिटास का व्यवसाय उत्पादन, आर एंड डी, ब्रांड-निर्माण और खुदरा वितरण के क्षेत्र में फैला हुआ है।

2023 में कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फुटवियर निर्माता मोचिको शूज का अधिग्रहण किया था, जिससे उसकी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उत्पादन और वितरण क्षमता मजबूत हुई।

साभार : गूगल

वन8, जिसे विराट कोहली ने सह-स्थापित किया था, स्पोर्ट्सवियर, कपड़े, फुटवियर और एक्सेसरीज तक फैला हुआ एक बहुआयामी ब्रांड है। एजिलिटास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, "कोहली और गांगुली के बीच पिछले कुछ सालों में सहयोग गहरा हुआ है।

वास्तविक उत्पादन संबंधी औपचारिक बातचीत से यह प्रक्रिया धीरे-धीरे वन8 के रूप में परिणत हुई।" कंपनी ने स्पष्ट किया कि कोहली के पास केवल वन8 में निवेश करने का विकल्प था। उन्होंने उत्पादन, डिजाइन, आर एंड डी और देशभर में वितरण क्षमता का अवलोकन करने के बाद एजिलिटास में हिस्सेदारी लेने का निर्णय किया। यह कदम रणनीतिक और दीर्घकालिक सोच पर आधारित है।

इस अवसर पर विराट कोहली ने कहा, "अभिषेक के साथ मेरा रिश्ता बहुत वास्तविक और भरोसेमंद है। जब मैंने अपनी कुछ क्रिएटिव सोच साझा की, उन्होंने तुरंत कहा, 'चलो करते हैं', और इसी से वन8 की शुरुआत हुई। खेल ने मेरी जिंदगी बनाई है।

मूवमेंट, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं। यही सोच धीरे-धीरे ब्रांड में बदल गई। मैं हमेशा स्पोर्ट्स-फर्स्ट अप्रोच के साथ स्टाइल चाहता था।"

अभिषेक गांगुली ने भी इस साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हम एक साथ भारत से एक हाई-परफॉर्मेंस ब्रांड तैयार कर रहे हैं, जो स्पोर्ट्स फंक्शनैलिटी, बेस्ट-इन-क्लास क्वालिटी और उद्देश्यपूर्ण दृष्टिकोण पर आधारित होगा। हमारा लक्ष्य अगले दशक में इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।