विराट कोहली के समर्थन में उतरे भारतीय फैंस, काउंटी क्रिकेट को लगाई फटकार
विराट कोहली ने बीसीसीआई को बता दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का मन बना रहे हैं। शनिवार, 10 मई को इस खबर के बाहर होने से क्रिकेट वर्ल्ड में तहलका मच गया है। हर कोई चाहता है कि विराट अभी कुछ साल और खेले।…

विराट कोहली ने बीसीसीआई को बता दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का मन बना रहे हैं। शनिवार, 10 मई को इस खबर के बाहर होने से क्रिकेट वर्ल्ड में तहलका मच गया है।
हर कोई चाहता है कि विराट अभी कुछ साल और खेले। हालांकि इस बीच इंग्लैंड के डोमेस्टिक क्रिकेट ‘काउंटी क्रिकेट’ ने एक ऐसी हरकत की है जो भारतीय फैंस को पसंद नहीं आएगी। कोहली के रिटायरमेंट पर उन्होंने तंज कसते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

वीडियो में बल्लेबाज बोल्ड और विकेट के पीछे आउट होते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘हम तुम्हें दोष नहीं देते विराट।’ जब भी टीम इंडिया विदेश का दौरा करती है तो अकसर मेजबान टीम टूर शुरू होने से पहले ऐसी हरकतें करती है, मगर यह समय सही नहीं है। ऐसे में फैंस काउंटी क्रिकेट की इस हरकत पर खूब भड़क रहे हैं।
एक फैन ने लिखा, ‘मेरा आदमी तब से ऐसा कर रहा है जब से आपके पास ब्रॉड और जिमी थे। तो अब जिमी या ब्रॉडी के बिना आपके नए टिनपॉट गेंदबाज़ क्या कर सकते हैं?’ विराट कोहली को स्लेजिंग से काफी मोटिवेशन मिलती है, इस वजह से एक फैन ने लिखा, ‘कृपया और भी ऐसा ही करें।
विराट को पूरी ताकत से वापसी करने के लिए यही सब देखने की जरूरत है!’ एक फैन ने लिखा, ‘उसने शायद आपके पूरे गांव के कुल रनों से ज़्यादा रन बनाए हैं। बैठ जाओ।’ एक फैन ने इंग्लैंड की टीम को रोस्ट करते हुए लिखा, ‘उन्होंने मौजूदा इंग्लैंड टीम से अधिक शतक बनाए है।’ बता दें, विराट कोहली ने अधिकारिक रूप से अभी तक रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है।
बीसीसीआई ने फिर से उन्हें इस फैसले पर विचार करने को कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता अगले कुछ हफ्तों में इंग्लैंड टूर के लिए टीम का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले वह एक बार फिर विराट कोहली से बात करेंगे। कोहली अगर फिर भी नहीं मानते तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लिया है। ऐसे में भारत एक कम अनुभव वाली टीम के साथ इंग्लैंड जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
