द इंडियन व्यू

विराट कोहली का आईपीएल में नौवां शतक, टी20 में सबसे तेज 14,000 रन पूरे

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। कोहली ने आईपीएल करियर का नौवां शतक लगाने के…

Ragwendra P Singh
May 14, 2026
2 min read
विराट कोहली का आईपीएल में नौवां शतक, टी20 में सबसे तेज 14,000 रन पूरे

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। कोहली ने आईपीएल करियर का नौवां शतक लगाने के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

 

लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद दबाव में दिख रहे 37 वर्षीय कोहली ने केकेआर के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

 

कोहली की इस विस्फोटक पारी की बदौलत आरसीबी ने 192 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया और मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

 

यह केकेआर के खिलाफ कोहली का दूसरा आईपीएल शतक रहा, जबकि 2024 के बाद यह उनका पहला आईपीएल शतक है।

 

इस शतकीय पारी के साथ विराट कोहली आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप की दौड़ में भी टॉप-5 में पहुंच गए हैं। मौजूदा सीजन में उनके नाम अब 53.77 की औसत से 484 रन हो गए हैं।

 

टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले कोहली दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले एलेक्स हेल्स, कीरोन पोलार्ड, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…