ईशारानी बरुआ ने रक्षिता को हराया, पहली बार बीडब्ल्यूएफ टूर फाइनल में की एंट्री
तीसरी वरीयता प्राप्त भारत की ईशारानी बरुआ ने हमवतन रक्षिता श्रीरामराज को हराकर वियतनाम ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। ईशारानी ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में रक्षिता को 21-10, 21-18 से…

तीसरी वरीयता प्राप्त भारत की ईशारानी बरुआ ने हमवतन रक्षिता श्रीरामराज को हराकर वियतनाम ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। ईशारानी ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में रक्षिता को 21-10, 21-18 से हराया। मुकाबला 39 मिनट तक चला।
ईशारानी के लिए यह इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ टूर के फाइनल में पहली बार पहुंचना है। इस सत्र में उनका इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मार्च में ऑरलियन्स मास्टर्स सुपर 300 में तीसरे स्थान पर रहना था। दूसरी ओर, शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की तन्वी शर्मा को सेमीफाइनल में थाईलैंड की सारुनराक वितिदसार्न के खिलाफ कड़े मुकाबले में 19-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।

ईशारानी ने फाइनल तक के सफर में चीनी ताइपे की हुआंग चिंग पिंग को पिछले दौर में 21-15, 21-18 से हराया था। इससे पहले उन्होंने अंतिम-16 में मलेशिया की गोह जिन वेई को शिकस्त दी थी। उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी। पुरुष एकल में भारत के एचएस प्रणय का अभियान भी सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। शीर्ष वरीयता प्राप्त तेह जिया हेंग ने प्रणय को 21-13, 21-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
