विपक्ष ने हमेशा भ्रम फैलाने की कोशिश की : चिराग पासवान
पटना। संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद भी विपक्ष लगातार एनडीए सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि…

पटना। संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने के बाद भी विपक्ष लगातार एनडीए सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों से जब-जब मोदी सरकार कोई कानून या संशोधन लेकर आई है, विपक्षी दलों की तरफ से भ्रम पैदा करने और गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई।
उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उदाहरण देते हुए कहा कि जब सीएए लाया गया था, तब विपक्षी दलों द्वारा कहा गया कि इससे मुसलमानों की नागरिकता छिन ली जाएगी। लेकिन अब स्थिति सबके सामने है। इसे लेकर लंबे समय तक भ्रम फैलाकर लोगों को डराया गया। धारा 370 हटाने के समय, राम मंदिर निर्माण को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की गई। लोकसभा चुनाव के दौरान भी संविधान बदलने को लेकर अफवाह फैलाई गई। आज एक बार फिर वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज विपक्ष जो भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, दो-चार महीनों में मुसलमान भाइयों को भी हकीकत का पता चल जाएगा। पिछले 11 सालों से केंद्र में एनडीए की सरकार है, विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर डराने का काम करता रहा, लेकिन इन 11 सालों में मुसलमानों के साथ कोई अन्याय नहीं हुआ, बल्कि गरीब मुस्लिमों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गईं। उनको ईमानदारी से लाभ दिया गया।
उन्होंने आगे कहा, इस बिल को लेकर हमारी पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) से जो लोग नाराजगी जता रहे हैं, उनसे हमें कोई दिक्कत नहीं है। उनकी नाराजगी मेरे पिता से भी रही, जब 2014 में उन्होंने यूपीए का साथ छोड़कर एनडीए का साथ दिया था।
उन्होंने यह भी कहा, मेरे पिता रामविलास पासवान ने मुस्लिम समुदाय के नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की 2005 में मांग की थी। उस वक्त पूरी पार्टी हाशिए पर चली गई, लेकिन वे उनके साथ खड़े रहे। मेरे अंदर भी उन्हीं का खून है। उन्हीं की सोच लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। वक्त बताएगा कि चिराग पासवान सही था या नहीं? कोई अगर नाराज है तो उसकी नाराजगी को दूर करने की कोशिश करेंगे। मेरा समर्पण रामविलास पासवान के सामाजिक न्याय की सोच के प्रति है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
