द इंडियन व्यू

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली : विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को प्रश्नकाल शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य विभिन्न मुद्दों को लेकर…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
2 min read
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली : विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को प्रश्नकाल शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

 

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी सीटों से खड़े हो गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए कहा कि प्रश्नकाल सदस्यों का अधिकार है और इसी के माध्यम से सरकार की जवाबदेही तय होती है।

 

बिरला ने कहा, “मैंने कई बार सदन के सदस्यों से आग्रह किया है कि प्रश्नकाल सदस्य का अधिकार है। प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही भी तय होती है। मेरा आग्रह है कि प्रश्नकाल में सदन को बाधित न करें। आप सदन को नहीं चलाना चाहते।” इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

 

इससे पहले सदन में 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के 13 खिलाड़ियों के पदक जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीतने वाले मुरली श्रीशंकर को बधाई दी। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिलीप महादू गावित तथा रजत पदक हासिल करने वाले मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथी को भी सदन की ओर से शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…