द इंडियन व्यू

विपक्ष के विरोध के बावजूद भारत के विकास की गति नहीं रुकेगी : नितिन नवीन

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश के विकास, विरासत और संस्कृति से जुड़ी हर उपलब्धि…

Ragwendra P Singh
September 6, 2026
2 min read
विपक्ष के विरोध के बावजूद भारत के विकास की गति नहीं रुकेगी : नितिन नवीन

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले बयान को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश के विकास, विरासत और संस्कृति से जुड़ी हर उपलब्धि पर नाराजगी होती है लेकिन उसके विरोध के बावजूद भारत के विकास की गति नहीं रुकेगी और विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।नितिन नवीन ने रविवार को जारी वीडियो में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष के कुछ नेताओं की तुलना ‘नाराज फूफा’ से की थी। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हर बात से असंतुष्ट रहते हैं और किसी सकारात्मक दिशा में आगे नहीं बढ़ पाते।भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष से सवाल किया कि अगर भारत विकास कर रहा है तो उसे नाराजगी क्यों होती है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया, तब भी विपक्ष नाराज हुआ। नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश में नक्सलवाद जड़ों से समाप्त होने की दिशा में बढ़ रहा है, तब भी विपक्ष को नाराजगी है।नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं लेकिन विपक्ष इस उपलब्धि पर भी नाराज है। विपक्ष देश के विकास, विरासत और संस्कृति को आगे बढ़ते हुए नहीं देख पा रहा है और निजी स्वार्थ तथा राजनीतिक प्रतिष्ठा तक सीमित हो गया है।उन्होंने कहा कि विपक्ष की स्थिति आज उसी ‘नाराज फूफा’ जैसी हो गई है, जो हर बात पर असंतुष्ट रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को देश की जनता और भाजपा मिलकर पूरा करेगी तथा विपक्ष की नाराजगी भारत के विकास को नहीं रोक पाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…