विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण मामले को लेकर मंगलवार को विपक्षी दलों ने संसद के बाहर और अंदर हंगामा किया। विपक्ष दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी…

नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण मामले को लेकर मंगलवार को विपक्षी दलों ने संसद के बाहर और अंदर हंगामा किया। विपक्ष दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई । दोपहर 2 बजे से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होगी।
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उप सभापति हरिवंश ने आवश्यक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने के लिए निर्धारित सांसदों को कहा। उसके बाद उन्होंने सभा को बताया कि आज उन्हें नियम 267 के तहत 24 नोटिस प्राप्त हुए है जिसमें बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, कैथोलिक नन की गिरफ्तारी, बांग्ला भाषी लोगों के साथ दूसरे राज्यों में भेदभाव पर चर्चा की मांग की गई है, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया है। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण उपसभापति ने शून्यकाल और प्रश्नकाल तक के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
राज्यसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू होगी
लोकसभा में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और एस जयशंकर ने विपक्ष को करारा जवाब दिया।
मंगलवार को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एस जयशंकर राज्यसभा में अपना वक्तव्य रख सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से कांग्रेस को लगभग दो घंटे आवंटित किए गए हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे उनकी तरफ से बहस की शुरुआत करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
