द इंडियन व्यू

विधायक महेंद्र गोयल पर हुआ हमला, 'आप' ने लगाया भाजपा पर आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीव्र राजनीतिक संघर्ष जारी है। आप ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा के गुंडों ने रिठाला से आप विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया।…

Ragwendra P Singh
February 1, 2025
2 min read
विधायक महेंद्र गोयल पर हुआ हमला, 'आप' ने लगाया भाजपा पर आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तीव्र राजनीतिक संघर्ष जारी है। आप ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा के गुंडों ने रिठाला से आप विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया।

इस हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए और उन्हें उपचार के लिए रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग आम आदमी पार्टी का पटका पहनकर आए थे और उन्होंने यह हमला किया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार, 1 फरवरी को सुबह 11:15 बजे के करीब हुई। बताया गया है कि महेंद्र गोयल रिठाला इलाके में अपनी चुनावी रैली के दौरान गुंडों के हमले का शिकार हो गए। घटना के बाद पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की।

आप सांसद संजय सिंह ने इस हमले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हार रही है और बौखलाहट में मारपीट पर उतर आई है। रिठाला से महेंद्र गोयल पर भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया। चुनाव आयोग कहां सो रहा है?

दरअसल, महेंद्र गोयल का नाम अवैध बांग्लादेशियों के सिंडिकेट के मामले में भी सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में उन्हें नोटिस भी भेजा था। इस हमले के बाद आप ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनाव में हार से बौखला कर अब हिंसक तरीकों का सहारा ले रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं और राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। आप का दावा है कि दिल्ली की जनता भाजपा की गुंडागर्दी को देख रही है और 5 फरवरी को उन्हें असली जवाब देगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…