द इंडियन व्यू

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 12-14 अप्रैल तक पेरिस और बर्लिन का करेंगे दौरा

नई दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिस्री 12-14 अप्रैल तक पेरिस (फ्रांस) और बर्लिन (जर्मनी) का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पेरिस में विदेश सचिव, फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स के साथ मिलकर…

Ragwendra P Singh
April 11, 2026
2 min read
विदेश सचिव विक्रम मिस्री 12-14 अप्रैल तक पेरिस और बर्लिन का करेंगे दौरा

नई दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिस्री 12-14 अप्रैल तक पेरिस (फ्रांस) और बर्लिन (जर्मनी) का दौरा करेंगे।

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पेरिस में विदेश सचिव, फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स के साथ मिलकर भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे रक्षा, नागरिक परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, साइबर और डिजिटल, एआई, नवाचार, तथा लोगों के बीच आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने वाली पहलों सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे हाल के वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी बात करेंगे।

 

दूसरी ओर बर्लिन में विदेश सचिव जर्मन विदेश सचिव डॉ. गेज़ा एंड्रियास वॉन गेयर के साथ मिलकर भारत-जर्मनी विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। इन चर्चाओं में द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्र शामिल होंगे, जिनमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, विकास सहयोग, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध, तथा आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मामले शामिल हैं।

 

विदेश सचिव की इसके अलावा दोनों जगह अन्य गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी मिलने की उम्मीद है।

 

उल्लेखनीय है कि यह दौरा, जनवरी और फरवरी में क्रमशः जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्राओं के बाद हो रही है। यह भारत तथा यूरोप के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है। यह दौरा दोनों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा करने और प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…