विदेश मंत्री जयशंकर ने की अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, व्यापार व सुरक्षा पर हुई चर्चा
नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी कांग्रेस के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए व्यापार, सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर सहयोग बढ़ाने पर…

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी कांग्रेस के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए व्यापार, सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति और यूक्रेन युद्ध जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
यहां रविवार को हुई बैठक में अमेरिकी सांसद माइक रोजर्स, एडम स्मिथ और जिमी पैट्रोनिस शामिल थे। बैठक में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे।
विदेश मंत्री एसजयशंकर ने बैठक के बाद 'एक्स' पर कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के साथ बातचीत हमेशा से भारत-अमेरिका रिश्तों का अहम हिस्सा रही है। इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों, इंडो-पैसिफिक और यूक्रेन संघर्ष पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने 'एक्स' पर कहा कि यह बैठक बेहद उपयोगी रही और इसमें सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
