द इंडियन व्यू

विदेशी राजनयिकों ने भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली : विभिन्न देशों के राजनयिकों ने सोमवार को भारत के 77वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के दूतों ने इस विशेष दिन पर भारत के साथ अपनी शुभेच्छाएं साझा कीं। भारत में रूस के…

Ragwendra P Singh
January 26, 2026
2 min read
विदेशी राजनयिकों ने भारतीय गणतंत्र दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली : विभिन्न देशों के राजनयिकों ने सोमवार को भारत के 77वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के दूतों ने इस विशेष दिन पर भारत के साथ अपनी शुभेच्छाएं साझा कीं।

 

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने हिंदी में शुभकामनाएं देते हुए कहा, “प्रिय भारतीय मित्रों, गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” इसके अलावा रूस के अन्य राजनयिकों ने ओडया, बंगाली, मलयालम, पंजाबी, उर्दू, तमिल, असमिया, संस्कृत, गुजराती, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी सहित कई भारतीय भाषाओं में शुभकामनाएं दीं।

 

भारत में जापान के राजदूत केइइची ओनो ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। राष्ट्रपति से ‘एट-होम’ आमंत्रण प्राप्त कर समारोह में शामिल होने को उत्सुक हूं, जो भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति की याद दिलाता है।”

 

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज़ हामिदुल्लाह ने भी ‘एक्स’ पर कहा, “बांग्लादेश भारत के हर महिला, पुरुष और बच्चे को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता है।” उन्होंने यह संदेश कई भारतीय भाषाओं में साझा किया।

 

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने 26 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए विशेष दिन बताते हुए मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की कामना की। उन्होंने लिखा, “26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों के लिए खास दिन है। ऑस्ट्रेलिया दिवस और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और ऑस्ट्रेलिया-भारत दोस्ती के एक और मजबूत वर्ष के लिए बधाई।”

 

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाया था, जिसके साथ ही देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पराकाष्ठा और न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित संवैधानिक शासन की स्थापना का प्रतीक है।

 

-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…