वित्त मंत्री का इस्तीफा लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए भगवंत मान सरकारः राहुल गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में किसान गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर राज्य की भगवंत मान सरकार से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का तत्काल…

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में किसान गुलजार सिंह की आत्महत्या के मामले को लेकर राज्य की भगवंत मान सरकार से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का तत्काल इस्ताफा लेने और मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।राहुल गांधी ने बुधवार को एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि दलित समुदाय से आने वाले गुलजार सिंह ने अपने बेटे के नशे का शिकार होने के बाद वित्त मंत्री से सरकार की ओर से ड्रग्स के कारोबार को रोकने में कथित नाकामी को लेकर सवाल किया था। इसके बाद गुलजार सिंह पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाया गया और उन्हें प्रताड़ित तथा अपमानित किया गया।उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद गुलज़ार सिंह ने जहर खा लिया। गुलजार सिंह को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया गया और इलाज नहीं मिलने के कारण आखिरकार उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसा यह पहला मामला नहीं है। पिछले सप्ताह उन्होंने मोहनजीत सिंह से भी बात की थी, जिन्हें मुख्यमंत्री मान के खिलाफ प्रदर्शन करने के कारण प्रताड़ित किया गया।राहुल ने कहा कि सरकार का काम जनता के सवालों का जवाब देना है, सवाल पूछने वालों को कुचलना नहीं। उन्होंने गुलज़ार के परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए तथा जांच की प्राथमिकी में वित्त मंत्री का नाम दर्ज किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
