द इंडियन व्यू

विट्ठलभाई पटेल ने 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' बनाने का काम किया: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि…

Ragwendra P Singh
August 24, 2025
2 min read
विट्ठलभाई पटेल ने 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' बनाने का काम किया: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि विट्ठलभाई पटेल ने मदर ऑफ डेमोक्रेसी बनाने का काम किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, आज का दिन हमारे लिए लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन है। 100 साल पहले इस विधानसभा परिसर में ब्रिटिश काल में पहली बार कोई भारतीय मूल का व्यक्ति इस विधानसभा का अध्यक्ष बना था। उस समय पहली लौ भारतीय के दिल में जगी होगी कि इस ब्रिटिश काल में भी भारतीय अपनी आवाज उठा सकता है और सदन पटल तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा, विट्ठलभाई पटेल ने जरूर यह सोचा होगा कि जब एक दिन भारत आजाद होगा तब भारतीय आजाद भारत में अपने स्वराज के साथ, अपने झंडे तले, अपने संविधान की छाया में, अपने प्रदेश और देश का प्रतिनिधि बनकर ऐसी ही विधानसभा में बैठेंगे। वे देश की जनता की बेहतरी के लिए नीति का निर्माण करेंगे।

उन्होंने कहा, विट्ठलभाई पटेल के निर्णय की कोई भी आलोचना नहीं करता था। उन्होंने मदर ऑफ डेमोक्रेसी बनाने का काम किया। उनके जीवन की गौरव गाथा की प्रदर्शनी यहां पर लगाई गई है और उनके महत्वपूर्ण योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री सदन में लोकतंत्र की आवाज बनकर पेश होते हैं। उन्होंने लोकसभा सदन को नया मायना दिया है। वे मानसून सत्र में जो कानून लेकर आए हैं, वह पूरे सदन को उन कानूनों को बनाने की ताकत देता है कि जनता और देश के हित में निर्णय ले सकें और देश आगे बढ़े। अमित शाह लोकतंत्र की रक्षा में काम करते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…