विजय हजारे में 157 रन, सैयद मुश्ताक में तूफान — सरफराज खान को सीएसके में मौका देने की मांग
डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान की फॉर्म बेहतरीन है। पहले रणजी ट्रॉफी, फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान का बल्ला आग उगल रहा है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर…

डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान की फॉर्म बेहतरीन है। पहले रणजी ट्रॉफी, फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान का बल्ला आग उगल रहा है।
ऐसे में पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ी सलाह दी है कि आईपीएल 2026 में सरफराज को रेगुलर मौके मिलने चाहिए।
अश्विन का ये बयान तब आया, जब 75 गेंदों में गोवा के खिलाफ मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में सरफराज खान ने 157 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अश्विन ने एक्स पर लिखा, "सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 100(47), 52(40), 64(25), 73(22)।
वह फॉर्म विजय हजारे में भी आसानी से बदल गया, जिसमें 55(49) के स्कोर के बाद आज 14 छक्कों के साथ 157(75) की जबरदस्त पारी खेली।

यह खास तौर पर प्रभावशाली है कि वह बीच के ओवरों में अपने स्वीप और स्लॉग स्वीप से स्पिन को कैसे फिनिश करता है। 'वह दरवाजा खटखटा नहीं रहा है, वह उसे तोड़ रहा है।
सीएसके को उसे प्लेइंग इलेवन में शामिल करके उसके शानदार प्रदर्शन का फायदा उठाना चाहिए, है ना? इस सीजन में पीली जर्सी वाले खिलाड़ियों के लिए बल्ले से बहुत कुछ करने की असली समस्या है! आईपीएल 2026 का बेसब्री से इंतजार है।"
https://twitter.com/ashwinravi99/status/2006314294682775941
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर चुके सरफराज खान ने महज 56 गेंदों में शतक ठोका था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सरफराज खान ने 7 मैचों में 203 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए थे। उनका औसत 65 से ज्यादा का था।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई बड़ी-बड़ी पारियां इस बल्लेबाज ने खेलीं, जिन्हें आर अश्विन बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। यही वजह है कि उन्होंने सरफराज खान की तरफदारी की है और सीएसके को कहा है कि उन्हें मौका दीजिए।
सरफराज खान को आखिरी राउंड की बोली में सीएसके ने 75 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था। शुरुआत में वे अनसोल्ड रहे थे, लेकिन आखिर में सीएसके ने इस बल्लेबाज को खरीद लिया। वे पहले भी कई टीमों के लिए आईपीएल खेले हैं। इनमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
