द इंडियन व्यू

तमिलनाडु को झटका : साई सुदर्शन पसली में फ्रैक्चर के चलते रहेंगे बाहर

युवा भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन हाल में मध्य प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान पसली में फ्रैक्चर होने के कारण एक महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर हो सकते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को यह…

Ragwendra P Singh
January 2, 2026
2 min read
तमिलनाडु को झटका : साई सुदर्शन पसली में फ्रैक्चर के चलते रहेंगे बाहर

युवा भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन हाल में मध्य प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान पसली में फ्रैक्चर होने के कारण एक महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर हो सकते हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुदर्शन भारत की सफेद गेंद की टीम का हिस्सा नहीं हैं।
अहमदाबाद में तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मैच में डाइव लगाकर रन पूरा करते समय उनकी दाईं ओर की सातवीं पसली (एंटीरियर कॉर्टेक्स) में फ्रैक्चर हो गया था।

सुदर्शन का तमिलनाडु के लिए बचे हुए मुकाबलों में खेल पाना मुश्किल है। हालांकि उनके आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार सुदर्शन ने 29 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिपोर्ट किया था और वहां कराए गए स्कैन की रिपोर्ट में दाईं ओर की सातवीं पसली के ‘एंटीरियर कॉर्टेक्स’ में हल्का फ्रैक्चर आया है। जिस स्थान पर उन्हें फ्रैक्चर हुआ, उसी जगह उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नेट सत्र के दौरान चोट लगी थी।

साभार : गूगल

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘साई फिलहाल निचले शरीर की ताकत और अनुकूलन पर काम कर रहे हैं और चोटिल पसली की सुरक्षा के लिए उचित सुरक्षा के इस्तेमाल किये जा रहे हैं।

यह उनके लिए अच्छा काम कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘शरीर के ऊपरी हिस्से की ट्रेनिंग अगले सात से 10 दिनों में शुरू की जाएगी। ’’

समझा जाता है कि इस तरह की चोट को ठीक होने में आमतौर पर छह से आठ सप्ताह का समय लगता है। सुदर्शन का टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां वह 11 पारियों में से नौ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।