द इंडियन व्यू

विजयवाड़ा में दो दिवसीय कार्यक्रम 'कृष्णवेणी संगीता नीरजनम' कल

नई दिल्ली : केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से विजयवाड़ा में 6 और 7 दिसंबर को कर्नाटक संगीत समारोह 'कृष्णवेणी संगीता नीरजनम 2025' के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह दो…

Ragwendra P Singh
December 5, 2025
2 min read
विजयवाड़ा में दो दिवसीय कार्यक्रम 'कृष्णवेणी संगीता नीरजनम' कल

नई दिल्ली : केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से विजयवाड़ा में 6 और 7 दिसंबर को कर्नाटक संगीत समारोह 'कृष्णवेणी संगीता नीरजनम 2025' के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय महोत्सव "तेलुगु संगीत परंपराओं की समृद्धि का उत्सव" विषय पर आधारित है। इसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और संगीत पर्यटन को बढ़ावा देना है।आंध्र प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कंडुला दुर्गेश शनिवार को इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसमें तुम्मलपल्लीवारी क्षेत्रय्या कलाक्षेत्रम में 98 कलाकारों द्वारा कुल 18 संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आगामी रविवार सुबह 07:00 बजे, दुर्गा घाट पर पंचरत्न कृतियों का एक विशेष प्रातःकालीन प्रस्तुतीकरण होगा, जिसका नेतृत्व मल्लाडी बंधु करेंगे। इसमें विजयवाड़ा और गुंटूर के सरकारी संगीत महाविद्यालयों के प्राध्यापक और छात्र भी शामिल होंगे।इस दौरान, आंध्र प्रदेश के जीआई-टैग प्राप्त शिल्प और वस्त्रों की एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसमें कोंडापल्ली खिलौने, एटिकोपका लाह के बर्तन, उदयगिरि लकड़ी के कटलरी, चमड़े की कठपुतली और मंगलगिरि, वेंकटगिरि जैसे प्रसिद्ध हथकरघा वस्त्रों का प्रदर्शन होगा। यह पहल 'वोकल फॉर लोकल' के राष्ट्रीय दृष्टिकोण का समर्थन करती है, जिससे कारीगरों और बुनकरों को सीधे दर्शकों और बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…