द इंडियन व्यू

विजयवाड़ा में ईएसआईसी के दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

अमरावती : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के दो अधिकारियों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में रेवेन्यू…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
1 min read
विजयवाड़ा में ईएसआईसी के दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

अमरावती : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के दो अधिकारियों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में रेवेन्यू रिकवरी ऑफिसर के साई कुमार और सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर ए रवि कुमार शामिल हैं।सीबीआई के अनुसार शिकायतकर्ता ने 2020 में एफसीआई के टेंडर भरने के लिए अपनी फर्म शुरू की थी और उसे ईएसआईसी में पंजीकृत कराया था। तकनीकी कारणों से एफसीआई ने फर्म को तीन वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। इसी साल 20 नवंबर को दोनों अधिकारी शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और मकान को अटैच करने का नोटिस दिया।आरोप है कि सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर ने कार्रवाई टालने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जिसमें 30 हजार रुपये रेवेन्यू रिकवरी ऑफिसर के लिए और 20 हजार रुपये अपने लिए बताए। शिकायत दर्ज होने पर सीबीआई ने जाल बिछाया और सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को हिरासत में लिया गया। मामले में तलाशी की कार्रवाई जारी है और आरोपितों को विजयवाड़ा के विशेष सीबीआई न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।