द इंडियन व्यू

विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को सदस्यों को संबोधित करते हुए राजनीतिक दलों से सौहार्द और परस्पर सम्मान की भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जीवंत…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
2 min read
विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को सदस्यों को संबोधित करते हुए राजनीतिक दलों से सौहार्द और परस्पर सम्मान की भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जीवंत लोकतंत्र निरंतर कलह के वातावरण में फल-फूल नहीं सकता। उन्होंने सभी दलों को परामर्श, संवाद और विमर्श को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र का मर्म टकराव में नहीं, बल्कि विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक दल अलग-अलग रास्तों से अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहें, लेकिन कोई भी राष्ट्रहित के खिलाफ नहीं होता। इसलिए संवाद की संस्कृति को अपनाना और टकराव से बचना सभी की जिम्मेदारी है।

सभापति ने टेलीविज़न या अन्य सार्वजनिक मंचों पर नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा और व्यक्तिगत हमलों से बचने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऐसा आचरण हमारी सभ्यता और संसदीय गरिमा के मूल स्वरूप के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने वाले तत्व हमारे आंतरिक मतभेदों का लाभ उठाते हैं, इसलिए आपसी झगड़े हमारे शत्रुओं को ही मजबूत करते हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत की ऐतिहासिक शक्ति संवाद और विचार-विनिमय में रही है और यही परंपरा संसद का मार्गदर्शन भी करती है।

धनखड़ ने कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है और यह अपेक्षा की जाती है कि सभी राजनीतिक दल रचनात्मक राजनीति करें जिससे भारत की प्रगति सुनिश्चित हो। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि सभी दल सहयोग और सकारात्मक भागीदारी दिखाएं तो यह मानसून सत्र अत्यंत उपयोगी और अर्थपूर्ण साबित होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…