विकेट को लेकर रियान पराग अंपायर के विवादित फैसले का शिकार
आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में बुधवार रात गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया। गुजरात की इस जीत से पहले राजस्थान के स्टार बल्लेबाज रियान पराग के विकेट को लेकर जमकर बवाल मचा। साभार : गूगल रियान पराग के…

आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में बुधवार रात गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया। गुजरात की इस जीत से पहले राजस्थान के स्टार बल्लेबाज रियान पराग के विकेट को लेकर जमकर बवाल मचा।

रियान पराग के विकेट को लेकर थर्ड अंपायर ने एक विवादित फैसला दिया, जिसकी वजह से बल्लेबाज खुश नहीं था। उसने मैदान पर मौजूद अंपायरों से इसके बारे में बात की,मगर उनकी एक ना सुनी गई। अंत में पराग को पवेलियन लौटना पड़ा।
बता दें, गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 217 रन बोर्ड पर लगाए थे जिसके जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई। रियान पराग के विकेट को लेकर बवाल राजस्थान रॉयल्स की पारी के 7वें ओवर के दौरान हुआ। कुलवंत खेजरोलिया की चौथी गेंद पर पराग ड्राइव लगाना चाहते थे, मगर वह चूक गए। विकेट के पीछे जोस बटलर ने गेंद को पकड़ा और जोरदार अपील की। मैदान पर खड़े अंपायरों से उन्हें साथ मिला और पराग को आउट किया गया।

रियान पराग ने DRS की मांग करते हुए अंपायर के फैसले को चैलेंज किया। थर्ड अंपायर ने जब रिप्ले में देखा कि गेंद लगने से पहले रियान पराग का बैट जमीन पर लगा था तो राजस्थान के इस खिलाड़ी ने राहत की सांस ली। उनको गुस्सा तब आया जब थर्ड अंपायर ने इसके बावजूद उन्हें आउट दिया।
बैट जमीन पर लगने पर तो स्नीको मीटर में स्पाइट दिखी, मगर यह स्पाइक तब तक रही जब तक गेंद बल्ले से दूर नहीं चली गई। ऐसे में थर्ड अंपायर ने मैदान पर मौजूद अंपायर के फैसले के साथ जाते हुए पराग को आउट दे दिया।
रियान पराग थर्ड अंपायर के इस फैसले से काफी नाखुश नजर आए और उन्होंने मैदान पर मौजूद अंपायर से इसको लेकर बहस भी की। हालांकि उनकी एक ना चली और उन्हें अंत में पवेलियन भी लौटना पड़ा। पवेलियन जाते हुए उन्होंने अपना गुस्सा बैट पटकर जाहिर किया। पराग शानदार बैटिंग कर रहे थे और वह 14 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
