वाराणसी में काशी तमिल संगमम का श्रीगणेश आज
धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, डॉ. एल. मुरुगन करेंगे उद्घाटननई दिल्ली। वाराणसी में आज काशी तमिल संगमम (केटीएस) के तीसरे संस्करण का श्रीगणेश होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के…

धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, डॉ. एल. मुरुगन करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। वाराणसी में आज काशी तमिल संगमम (केटीएस) के तीसरे संस्करण का श्रीगणेश होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में काशी तमिल संगमम के श्रीगणेश की पूर्व संध्या पर दी गई है।
पीआईबी के अनुसार, काशी तमिल संगमम का उद्देश्य देश के दो सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीनतम शिक्षण केंद्रों तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों को नए सिरे से खोजना, उनकी पुष्टि करना और उनका कीर्तिगान करना है। केटीएस के इस संस्करण की मुख्य थीम महर्षि अगस्त्य है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधि महाकुंभ और श्री अयोध्याधाम का भी दौरा करेंगे। यह कार्यक्रम दिव्य अनुभव प्रदान करेगा तथा हमारी सभ्यता और संस्कृति के दो शाश्वत केंद्रों तमिलनाडु और काशी को और करीब लाएगा।
केटीएस 3.0 के दौरान काशी में महर्षि अगस्त्य के विभिन्न पहलुओं और स्वास्थ्य, दर्शन, विज्ञान, भाषा विज्ञान, साहित्य, राजनीति, संस्कृति, कला, विशेषकर तमिल और तमिलनाडु आदि के क्षेत्र में उनके योगदान पर एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी और सेमिनार, कार्यशालाएं, पुस्तक विमोचन आदि का आयोजन किया जाएगा। केटीएस 2.0 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो साल पहल 17 दिसंबर को वाराणसी में किया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
