द इंडियन व्यू

वायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड क्षेत्र में पिछले साल हुए हादसे पर केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी वायनाड हादसे के पीड़ित लोग संघर्ष कर रहे हैं। यह बेहद…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
1 min read
वायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड क्षेत्र में पिछले साल हुए हादसे पर केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी वायनाड हादसे के पीड़ित लोग संघर्ष कर रहे हैं। यह बेहद दुखद है कि सरकार ने पीड़ितों के लिए भेजी गई सहायता को ऋण के रूप में भेजा। पीड़ितों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, "वह लोग उस ऋण को कैसे चुकाएंगे? केंद्र सरकार के लिए यह एक छोटी सी राशि है, प्रधानमंत्री को यह पैसा माफ कर देनी चाहिए।"

प्रियंका ने कहा कि वह संसद में चल रही बहस के कारण वायनाड नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उन्होंने वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह वायनाड के लोगों के लिए बहुत कष्टदायक रहा है और वह उनके दुःख को बहुत गहरे से महसूस करती हैं, क्योंकि उन्हें वहां के लोगों से अपार प्रेम मिला है। प्रियंका ने कहा कि वायनाड के लोग इस त्रासदी से जल्दी उबरेंगे और अपने जीवन को आगे बढ़ा सकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…