वाइस एडमिरल संजय साधु युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक नियुक्त, कार्यभार संभाला
नई दिल्ली : वाइस एडमिरल संजय साधु को युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण का नियंत्रक (सीडब्ल्यूपीएंडए) नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन का स्थान लिया, जो…

नई दिल्ली : वाइस एडमिरल संजय साधु को युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण का नियंत्रक (सीडब्ल्यूपीएंडए) नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन का स्थान लिया, जो देश के लिए 38 साल की शानदार सेवा के बाद 30 नवंबर को रिटायर हुए हैं। राजाराम स्वामीनाथन के कार्यकाल के दौरान भारतीय नौसेना में आठ जहाज शामिल किए गए।भारतीय नौसेना में 1987 में कमीशन हुए वाइस एडमिरल संजय साधु मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट और डिफेंस और स्ट्रेटेजिक स्टडीज में एमफिल हैं। वह एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विराट पर अलग-अलग क्षमताओं में और फ्रंट लाइन फ्रिगेट आईएनएस ब्रह्मपुत्र और आईएनएस दूनागिरी पर तैनात रहे हैं। फ्लैग रैंक पर प्रोन्नति से पहले उन्होंने नेवल डॉकयार्ड (मुंबई) में एडिशनल जनरल मैनेजर (प्रोडक्शन), नेवल शिप रिपेयर यार्ड (कारवार) के कमोडोर सुपरिटेंडेंट और नई दिल्ली के नौसेना मुख्यालय में प्रिंसिपल डायरेक्टर मरीन इंजीनियरिंग सहित कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। यह पद संभालने से पहले उन्होंने नई दिल्ली में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वेसल प्रोग्राम के प्रोग्राम डायरेक्टर के तौर पर काम किया।नौसेना के मुताबिक वे रूस से एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रमादित्य के मॉडर्नाइजेशन और एक्विजिशन में भी शामिल थे। इस प्रोजेक्ट में वह अलग-अलग पदों पर रहे हैं, जिसमें वॉरशिप ओवरसीइंग टीम (सेवेरोडविंस्क), रूस में सीनियर नेवल इंजीनियर ओवरसियर, डायरेक्टर एयरक्राफ्ट कैरियर प्रोजेक्ट्स और नेवल हेडक्वार्टर, नई दिल्ली में प्रिंसिपल डायरेक्टर एयरक्राफ्ट कैरियर प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। फ्लैग रैंक पर प्रोन्नति के बाद उन्होंने एडिशनल डायरेक्टर जनरल वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (सबमरीन डिजाइन ग्रुप), चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक्निकल), ईस्टर्न नेवल कमांड, एडमिरल सुपरिटेंडेंट डॉकयार्ड (विशाखापत्तनम) और चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक्निकल), वेस्टर्न नेवल कमांड के तौर पर काम किया।वाइस एडमिरल संजय साधु को भारत के पश्चिमी और पूर्वी तट पर दो बड़े डॉकयार्ड को हेड करने और वेस्टर्न और ईस्टर्न नेवल कमांड के चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक्निकल) होने का खास सम्मान मिला है। वह गोवा के नेवल वॉर कॉलेज के छात्र रहे हैं। बेहतरीन सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रपति ने अति विशिष्ट सेवा मेडल और नौसेना मेडल से सम्मानित किया है। अपने 38 साल से ज्यादा के करियर के दौरान फ्लैग ऑफिसर ने कई जरूरी ऑपरेशनल, स्टाफ और यार्ड अपॉइंटमेंट्स पर काम किया है। ---------------------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
