द इंडियन व्यू

वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा, ने नौसेना संचालन महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में संचालित 78वें पाठ्यक्रम के पूर्व छात्र रहे हैं। वे 1 जुलाई, 1991 को भारतीय नौसेना में नियुक्त हुए थे। वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा…

Ragwendra P Singh
August 4, 2026
2 min read
वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा, ने नौसेना संचालन महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) : वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में संचालित 78वें पाठ्यक्रम के पूर्व छात्र रहे हैं। वे 1 जुलाई, 1991 को भारतीय नौसेना में नियुक्त हुए थे। वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला के विशेषज्ञ हैं। वे वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के 61वें स्टाफ कोर्स के भी पूर्व छात्र हैं और उन्होंने अमेरिका के वाशिंगटन स्थित नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से उच्च कमान पाठ्यक्रम भी पूरा किया है।

वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा ने 35 से अधिक वर्षों के अपने उत्कृष्ट सैन्य करियर के दौरान समुद्र और तट, दोनों स्तरों पर अनेक कमान, परिचालन, प्रशिक्षण तथा स्टाफ संबंधी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। समुद्र में उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में भारतीय तटरक्षक बल की इंटरसेप्टर नौका सीजीएस-05 व भारतीय नौसेना के पोत वीर, कृपाण और मैसूर की कमान संभालना शामिल रहा है।

वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में नौसेना अताशे के रूप में भी सेवाएं दी हैं। नौसेना मुख्यालय में उन्होंने अत्यल्प आवृत्ति-वीएलएफ और उपग्रह संचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। इसके अलावा, उन्होंने इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू–2016 के निदेशक के रूप में भी कर्तव्य निभाया है।

चड्ढा ने फ्लैग रैंक पर पदोन्नति के बाद फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, गुजरात नौसैनिक क्षेत्र; सहायक कार्मिक प्रमुख (प्रशासन एवं असैनिक); फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, महाराष्ट्र नौसैनिक क्षेत्र; तथा सहायक कार्मिक प्रमुख (मानव संसाधन विकास) के पदों पर महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं।

वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें भारतीय नौसेना अकादमी का कमांडेंट नियुक्त किया गया, जहां पर उन्होंने भावी नौसैनिक नेतृत्व के निर्माण और प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है।

उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में वाइस एडमिरल मनीष चड्ढा को वर्ष 2025 में अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) तथा वर्ष 2017 में विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…