द इंडियन व्यू

वांगचुक पूरे होश में, हालत स्थिर - सफदरजंग अस्पताल

नई दिल्ली : पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को 20 दिन के अनशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन लंबे समय तक उपवास और शरीर में…

Ragwendra P Singh
July 18, 2026
1 min read
वांगचुक पूरे होश में, हालत स्थिर - सफदरजंग अस्पताल

नई दिल्ली : पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को 20 दिन के अनशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन लंबे समय तक उपवास और शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी और उपचार की आवश्यकता है।

 

शनिवार को मीडिया को जारी बयान में सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने बताया कि “सोनम वांगचुक सुबह लगभग 7:40 बजे हमारे अस्पताल पहुंचे। लंबे समय तक उपवास के कारण उन्हें कुछ कमजोरी महसूस हो रही है और शरीर में पानी की कमी है। इसके अलावा उनके सभी महत्वपूर्ण जरूरी स्वास्थ पैरामीटर्स सामान्य और स्थिर हैं। उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है तथा इलाज चल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि वांगचुक पूरी तरह होश में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। अस्पताल पहुंचने पर सबसे पहले इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ने उनका परीक्षण किया, जिसके बाद उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती कर लिया गया। शरीर में पानी की कमी के कारण उनके इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम, पोटैशियम आदि) का संतुलन प्रभावित हुआ है। डॉक्टर पहले इसे ठीक करेंगे और फिर उनकी स्थिति की दोबारा समीक्षा करेंगे।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…