द इंडियन व्यू

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण जीतने पर गडकरी ने शैलेश कुमार को दी बधाई

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के पहले स्वर्ण पदक पर खुशी जाहिर करते हुए एथलीट शैलेश कुमार को बधाई दी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू…

Ragwendra P Singh
September 28, 2025
2 min read
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण जीतने पर गडकरी ने शैलेश कुमार को दी बधाई

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के पहले स्वर्ण पदक पर खुशी जाहिर करते हुए एथलीट शैलेश कुमार को बधाई दी।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई इस चैंपियनशिप में शैलेश ने पुरुष हाई जंप टी-42 वर्ग में 1.91 मीटर की शानदार छलांग लगाकर नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड स्थापित किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गडकरी ने एक्स पर इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए लिखा, "शैलेश कुमार को 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए हार्दिक बधाई। 1.91 मीटर की छलांग के साथ नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाने वाला आपका प्रदर्शन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है और राष्ट्र को गौरवान्वित करता है।"

उन्होंने कहा कि शैलेश जैसे एथलीटों का समर्पण भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि एथलीट शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का खाता स्वर्ण पदक से खोला। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई चैंपियनशिप में शैलेश ने पुरुष हाई जंप टी-42 वर्ग में 1.91 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा, धाविका दीप्ति जीवनजी ने महिला 400 मीटर टी-20 में 58.35 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में पहला स्थान हासिल किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…