द इंडियन व्यू

वरुण चक्रवर्ती पर भारी पड़ा इशारा, मैच फीस का 25% जुर्माना और डिमेरिट अंक

केकेआर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बुधवार को सीएसके के खिलाफ मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद इशारा करना भारी पड़ गया है। वरुण चक्रवर्ती पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का…

Ragwendra P Singh
May 8, 2025
2 min read
वरुण चक्रवर्ती पर भारी पड़ा इशारा, मैच फीस का 25% जुर्माना और डिमेरिट अंक

केकेआर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बुधवार को सीएसके के खिलाफ मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद इशारा करना भारी पड़ गया है। वरुण चक्रवर्ती पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।

साभार : गूगल

प्लेऑफ से बाहर हो चुकी चेन्नई ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में दो विकेट से जीत दर्ज की। इससे कोलकाता की टीम के बीच प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

आईपीएल ने बयान में बताया, ‘‘वरुण चक्रवर्ती ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध और मैच रेफरी का फैसला स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।’’

अनुच्छेद 2.5 किसी भी ‘‘किसी खिलाड़ी द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा या इशारे से संबंधित है जो आउट होने पर बल्लेबाज की ओर निर्देशित होता है।’’ मैच में दो विकेट लेने वाले चक्रवर्ती ने डेवाल्ड ब्रेविस को 52 रन पर आउट करने के बाद उन्हें मैदान छोड़ने का इशारा किया था।

दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराकर मेजबान टीम की प्ले ऑफ में जगह बनाने की राह बेहद मुश्किल कर दी।

इस जीत के साथ सुपरकिंग्स ने लगातार चार हार के क्रम को तोड़ा, लेकिन टीम 12 मैच में छह अंक के साथ अंतिम पायदान पर है। नाइट राइडर्स 12 मैच में 11 अंक के साथ छठे स्थान पर है और अधिकतम 15 अंक जुटा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।