द इंडियन व्यू

वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की हुई शिष्टाचार भेंट

देहरादून : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के अध्यक्ष औऱ हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक राम बहादुर राय ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में हुई इस…

Ragwendra P Singh
November 16, 2025
1 min read
वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी की हुई शिष्टाचार भेंट

देहरादून : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के अध्यक्ष औऱ हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक राम बहादुर राय ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के धरोहर को संरक्षित करने सहित अन्य महत्व की विषयों पर चर्चा हुई।इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामबहादुर राय का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और परंपराओं के लिए देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। राज्य सरकार इस धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आईजीएनसीए के माध्यम से उत्तराखंड की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…