द इंडियन व्यू

'वन नेशन, वन इलेक्शन' के लिए नोएडा में ऐतिहासिक दौड़, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

नोएडा। नोएडा स्टेडियम में रविवार को वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को साथ कराने की आवश्यकता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस…

Ragwendra P Singh
May 4, 2025
2 min read
'वन नेशन, वन इलेक्शन' के लिए नोएडा में ऐतिहासिक दौड़, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

नोएडा। नोएडा स्टेडियम में रविवार को वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को साथ कराने की आवश्यकता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे, जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 5 से दौड़ शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला और पुरुष दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।

शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि नोएडा की सड़कों पर नया इतिहास रचा गया है। जन सैलाब में बच्चे, माताएं-बहनें, भाई-बेटे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी का संकल्प एक है कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा बन गए हैं। चुनावों में पैसा खर्च होता है, आचार संहिता से विकास कार्य ठप हो जाते हैं। नेता और नौकरशाही चुनावी तैयारियों में व्यस्त रहते हैं, जिससे जनकल्याण योजनाएं रुक जाती हैं। बार-बार चुनाव से जनता का उत्साह भी कम हो रहा है। अब समय है कि संविधान में संशोधन कर 5 साल में एक बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव हों, ताकि देश की प्रगति बाधित न हो। यह मोदी जी का भी संकल्प है। नोएडा इसके लिए सड़कों पर दौड़ रहा है, मैं नोएडा को प्रणाम करता हूं।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर अभियान चलाया गया। वन नेशन, वन इलेक्शन से देश में बहुत तेजी से विकास होगा। इससे खर्च में भी कमी आएगी, अभियान के समर्थन में आज हजारों लोग यहां पहुंचे हैं। कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली है और आगे भी इसका समर्थन बढ़ेगा।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे। इसके अलावा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमें राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर और नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…