वन्यजीव संरक्षण से रूबरू हुए लियोनेल मेसी, वनतारा दौरे ने जीता दिल
वैश्विक फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गजों में शुमार लियोनेल मेसी का भारत दौरा सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक बन गया। अपने भारत प्रवास के दौरान मेसी ने मंगलवार, 16…

वैश्विक फुटबॉल के सबसे बड़े दिग्गजों में शुमार लियोनेल मेसी का भारत दौरा सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक बन गया।
अपने भारत प्रवास के दौरान मेसी ने मंगलवार, 16 दिसंबर को जामनगर स्थित वन्यजीव कल्याण, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रकृति और संरक्षण के प्रति अपनी गहरी रुचि दिखाई।
वनतारा पहुंचने पर मेसी ने सबसे पहले पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने अनंत अंबानी द्वारा स्थापित इस केंद्र में संरक्षण टीमों के साथ लंबी और सार्थक बातचीत की।

मेसी ने वनतारा के संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र का बारीकी से अवलोकन किया, जहां बचाए गए बड़े वन्यजीवों जैसे शेर, बाघ, तेंदुआ, हाथी, विभिन्न शाकाहारी पशु, सरीसृप और संरक्षण में रखे गए अन्य जानवरों की देखभाल की जाती है।
इस दौरान उन्होंने जानवरों की देखभाल करने वालों और पशु चिकित्सा कर्मचारियों से भी बातचीत की। मेसी ने विशेष चिकित्सा देखभाल, संतुलित पोषण और पुनर्वास से जुड़े प्रोटोकॉल सहित पशु कल्याण की आधुनिक प्रथाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर जारी विज्ञप्ति में मेसी के हवाले से कहा गया, “वनतारा जो काम करता है वह वास्तव में शानदार है। जानवरों के लिए किया गया काम, उन्हें मिलने वाली देखभाल और जिस तरह से उन्हें बचाया और पाला जाता है, वह बेहद प्रभावशाली है।”

उन्होंने कहा, “हमने यहां बहुत अच्छा समय बिताया, पूरे समय खुद को सहज महसूस किया और यह एक ऐसा अनुभव है जो यादों में बस जाता है। हम निश्चित रूप से दोबारा आएंगे ताकि इस सार्थक कार्य को प्रेरित और समर्थन देना जारी रख सकें।”
मेसी ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित ‘जीओएटी इंडिया टूर’ का समापन किया। दिल्ली दौरे के साथ उनका तीन दिवसीय भारत प्रवास पूरा हुआ, जिसने प्रशंसकों को जीवन भर की यादें दे दीं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भारत लौटने का वादा भी किया।

उनके दौरे की शुरुआत शनिवार को कोलकाता में कुछ अव्यवस्थित रही, लेकिन इसके बाद हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में उनका कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
दिल्ली पहुंचने में फ्लाइट में देरी के कारण वे तय समय से देर से पहुंचे। इसके चलते अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ा, लेकिन करीब आधे से पौने घंटे की देरी के बाद जब मेसी सामने आए, तो स्टेडियम उत्साह से गूंज उठा।
वनतारा में अपने दौरे के दौरान मेसी ने मंदिर में आरती की और शेर के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। इन पलों की तमाम तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो मेसी के इस यादगार भारत दौरे को और खास बना रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
