वन्यजीव संरक्षण के लिए भारतीय रेल ने एआई आधारित प्रणाली को किया मजबूत
नई दिल्ली : रेलवे पटरियों पर हाथियों सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रणाली को और मजबूत किया है। रेलवे ने एआई सक्षम इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम…

नई दिल्ली : रेलवे पटरियों पर हाथियों सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रणाली को और मजबूत किया है। रेलवे ने एआई सक्षम इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम (आईडीएस) को डिस्ट्रीब्यूटेड अकॉस्टिक सिस्टम (डीएएस) तकनीक के साथ तैनात किया है, जिससे समय रहते पटरियों पर हाथियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
रेल मंत्रालय के अनुसार, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के 141 रूट किलोमीटर खंड में इस एआई आधारित इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य रेल पटरियों पर हाथियों सहित अन्य वन्य जीवों से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकना है। यह प्रणाली सफलतापूर्वक कार्य कर रही है और इसके प्रभावी प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेल में 981 आरकेएम के अतिरिक्त खंडों के लिए भी इसके क्रियान्वयन के टेंडर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कुल कवरेज 1,122 आरकेएम तक बढ़ जाएगा।
यह प्रणाली रेलवे पटरियों के आसपास हाथियों की गतिविधियों का पता लगाकर लोको पायलटों, स्टेशन मास्टरों और कंट्रोल रूम को रियल-टाइम अलर्ट भेजती है, जिससे समय रहते एहतियाती कदम उठाए जा सकें। एआई आधारित कैमरों के माध्यम से लोको पायलटों को करीब 0.5 किलोमीटर पहले ही चेतावनी मिल जाती है।
भारतीय रेल की तरफ से बताया गया है कि तकनीक आधारित समाधानों के जरिए रेलवे पटरियों पर वन्यजीवों, विशेषकर हाथियों की मौतों को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। एआई सक्षम इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम का विस्तार भारतीय रेल की वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षित ट्रेन संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
