वनडे रैंकिंग : रोहित शर्मा नंबर 1 पर कायम, कोहली को दूसरा स्थान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वनडे फॉर्मेट की नई रैंकिंग बुधवार को जारी कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन से नंबर वन की कुर्सी मजबूती से कायम रखी। दक्षिण अफ्रीका के…
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वनडे फॉर्मेट की नई रैंकिंग बुधवार को जारी कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन से नंबर वन की कुर्सी मजबूती से कायम रखी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने क्रमशः 57, 14 और 75 रन बनाए, जिससे उनका रैंकिंग पर दबदबा बना रहा।
विराट कोहली ने ताजा रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है और दो स्थान की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों में उन्होंने 135, 102 और 65 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इस प्रदर्शन ने उन्हें न केवल सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज बनाया, बल्कि लंबे समय बाद वनडे रैंकिंग में शीर्ष दो में जगह दिलाई।
आईसीसी की नई रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है, और वे क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। भारतीय टीम के वनडे कप्तान शुभमन गिल पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

पाकिस्तान के बाबर आजम छठे, आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के श्रेयस अय्यर दसवें स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है, क्योंकि चोट के कारण वह और शुभमन गिल दोनों दक्षिण अफ्रीका सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
केएल राहुल ने भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की और दो स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, क्विंटन डी कॉक तीन स्थान ऊपर उठकर 13वें स्थान पर आ गए हैं। इस तरह, भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे रैंकिंग में दबदबा बनाए रखा है और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली की जोड़ी अब भी फॉर्म में नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
