वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी चेयरमैन का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप
नई दिल्ली। भाजपा सांसद और वक्फ संशोधन विधेयक पर बनाई गई ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश के मुसलमानों और अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रही है। उन्होंने…

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और वक्फ संशोधन विधेयक पर बनाई गई ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने कहा है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश के मुसलमानों और अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के लिए लाभकारी है, खासकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चे इसके फायदे को प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड यह आरोप लगाते हुए कि इस कानून के लागू होने से मस्जिदें, कब्रिस्तान और उनके आसपास की संपत्तियां समाप्त हो जाएंगी, इस कानून को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
पार्लियामेंट कमेटी के चेयरमैन ने यह भी कहा कि यह सब अराजकता फैलाने की कोशिश है, जो कि सफल नहीं होगी। विपक्ष पर भी तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है, विशेष रूप से असदुद्दीन ओवैसी पर, जिन्हें यह अच्छी तरह से पता है कि इस संशोधन में कोई धार्मिक स्थल या संपत्ति को हस्तगत करने का कोई प्रावधान नहीं है। जगदंबिका पाल ने कहा कि यह विधेयक पारदर्शी और मुसलमानों के लिए लाभकारी है, फिर भी गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि जंतर-मंतर और पटना में हुए प्रदर्शनों से कानून की प्रक्रिया में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यदि विधेयक में किसी भी प्रकार की असंवैधानिकता पाई जाती है, तो लोग कोर्ट जा सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जो अब कैबिनेट में मंजूरी के लिए है। इसके बाद, कानून मंत्रालय में संशोधन के बाद विधेयक संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा इस प्रक्रिया में पूरी तरह से लागू होगा।
बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में देशभर में आंदोलन का आह्वान किया, ऐसे में संसद में चल रहे सत्र में हंगामे की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
