वक़्फ़ संशोधन कानून से हेराफेरी कर हड़पी गई प्रॉपर्टी ढूंढ़ने में होगी आसानी : जमाल सिद्दिक़ी
नई दिल्ली : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिक़ी ने वक़्फ़ संशोधन कानून का स्वागत करते हुए दावा किया कि इससे मुसलमान समुदाय को तेजी से फ़ायदे मिलेंगे। समय के साथ वक्फ भूमि और निधि का उपयोग वास्तविक…

नई दिल्ली : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिक़ी ने वक़्फ़ संशोधन कानून का स्वागत करते हुए दावा किया कि इससे मुसलमान समुदाय को तेजी से फ़ायदे मिलेंगे। समय के साथ वक्फ भूमि और निधि का उपयोग वास्तविक लाभ में बदलेगा और यही मोदी सरकार का इरादा है।
जमाल सिद्दिक़ी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि वक़्फ़ संशोधन कानून शनिवार से लागू हो गया है। इस अधिनियम का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही एवं महिलाओं-सामुदायिक प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना है। डिजिटलीकरण से पारदर्शिता आयेगी। सभी वक्फ संपत्तियों को छह महीने के भीतर केंद्रीय पोर्टल पर पंजीकृत करना अनिवार्य है, जिससे गलत प्रविष्टियां रोकने और सूचना का केंद्रीकरण सुनिश्चित होगा। डाटाबेस होने से हेराफेरी कर हड़पी गई प्रॉपर्टी ढूंढ़ने में आसानी होगी। महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित होंग। परिवार-वक्फ में महिला उत्तराधिकारियों का हक़ सुरक्षित होगा और वे वक्फ घोषणा से पहले अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर सकेंगी। वक्फ संपत्ति अब ऑनलाइन केंद्रीय पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने से बेईमानी एवं गलत प्रविष्टियों में कमी आएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने दावा किया कि वक़्फ़ संपत्तियों को कब्ज़ा करना अब नामुमकिन होगा। डाटा बेस ऑनलाइन होने से जो लोग कई सालों तक गैरकानूनी तरीक़े से मुतवल्ली बने बैठे रहते हैं उन पर अंकुश लगेगा, वक़्फ़ कमेटी में पारदर्शिता आयेगी। मार्किट वैल्यू के हिसाब से किराया फिक्स करने में आसानी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
