वंदे मातरम् को राष्ट्रगीत का दर्जा दिलाने का श्रेय कांग्रेस को: गोगोई
नई दिल्ली : लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् पर हुई विशेष चर्चा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा कितनी भी…

नई दिल्ली : लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम् पर हुई विशेष चर्चा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इसे राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा कितनी भी कोशिश कर लें, पंडित नेहरू और कांग्रेस के योगदान पर किसी भी तरह का दाग नहीं लग सकता।गोगोई ने सदन में कहा कि वंदे मातरम् को राष्ट्रगीत का दर्जा दिलाने का श्रेय कांग्रेस को जाता है। वंदे मातरम् का विरोध मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा ने किया था। उस समय मौलाना अबुल कलाम आजाद ने भी स्पष्ट किया था कि उन्हें इस गीत में कोई आपत्ति नहीं है। साल 1905 में कांग्रेस ने अपने अधिवेशन में निर्णय लिया कि जहां भी कार्यक्रम होंगे, वंदे मातरम् का उद्घोष किया जाएगा। यह कदम देशभर में इस गीत को लोकप्रिय बनाने और राष्ट्रगीत का दर्जा दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण था।गोगोई ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और सरला देवी चौधरानी के योगदान को याद करते हुए कहा कि बंकिम चंद्र ने वंदे मातरम् को बंगाल की पृष्ठभूमि में लिखा था, जबकि सरला देवी चौधरानी ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए संशोधन किया। उन्होंने कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों को जोड़ने और अंग्रेजों के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा दी।कांग्रेस नेता ने कहा कि 1905 में हुए बंगाल विभाजन के समय वंदे मातरम् ने देशवासियों को एकजुट किया। इस गीत ने क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने रवींद्र नाथ टैगोर, खुदीराम बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने इस गीत की भावना को अपने आंदोलनों में अपनाया।उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकजुटता और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है। इसे सही संदर्भ में समझना और निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है। यह हमें याद दिलाता है कि देश की आज़ादी और एकजुटता के लिए हर पीढ़ी को अपनी भूमिका निभानी होगी। इसकी 150वीं वर्षगांठ पर इस गीत को याद करना केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।-------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
