वंदे मातरम् को नारा बनाने वाली कांग्रेस ही थीः खरगे
नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने वंदे मारतरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा…

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने वंदे मारतरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर हमला करने से पहले भाजपा को इतिहास पढ़ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को नारा बनाने वाली कांग्रेस ही थी। कांग्रेस की परंपरा है कि वह अपने कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरम के साथ करे और भाजपा को भी ऐसा ही करके दिखाने की चुनौती दी।राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान मंगलवार को खरगे ने कहा, कांग्रेस के नेता भारत माता की जय, महात्मा गांधी की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए और जेल गए, लेकिन भाजपा नेताओं ने अंग्रेजों के लिए काम किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जवाहरलाल नेहरू और अन्य कांग्रेस नेताओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। जब व्यावहारिकता को ध्यान में रखते हुए वंदे मातरम के केवल पहले दो पैराग्राफ गाने का निर्णय तत्कालीन कांग्रेस कार्यसमिति का सामूहिक निर्णय था, तो केवल जवाहरलाल नेहरू को ही क्यों निशाना बनाया गया?भाजपा ने नेहरू पर हमला करके समिति के सभी नेताओं और रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान किया है। भाजपा को राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों का अपमान करने के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। खरगे ने कहा कि भाजपा को राष्ट्रीय गीत के प्रति "नया प्रेम" पैदा हुआ है। यह बहस बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रही है। उनका कहना है कि टैगोर को निशाना बनाकर आप असली मुद्दों से ध्यान नहीं भटका सकते। खरगे ने पूछा कि देश जानना चाहता है कि डॉलर के मुकाबले सिर्फ़ भारतीय रुपया ही क्यों गिर रहा है, हमारे पड़ोसी देशों से हमारे रिश्ते ठीक नहीं हैं। बीजिंग दक्षिण एशिया को लुभाने की कोशिश कर रहा है। पहली बार बांग्लादेश भारत से दूर जा रहा है और पाकिस्तान के करीब जा रहा है। इस पर हस्तक्षेप करते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा, "हम किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन आज की बहस वंदे मातरम पर होनी चाहिए। हम अर्थव्यवस्था या अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन अब हमें वंदे मातरम पर चर्चा करनी होगी।"खरगे ने हस्तक्षेप के बावजूद अपना भाषण जारी रखा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को लेकर नेहरू जी की चिट्ठी का जिक्र किया। हमेशा की तरह उन्होंने सदन को गुमराह किया। मोदी जी के आरोप तथ्य से परे हैं और लोगों को भ्रमित करने वाले हैं। सच्चाई यह है कि 16 अक्टूबर 1937 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को पत्र लिखा और उनसे पूछा कि कांग्रेस को 'वंदे मातरम्' के प्रति क्या रुख अपनाना है? इसके अगले दिन नेताजी ने नेहरू जी को पत्र लिखा और सुझाव दिया कि नेहरू जी को इस विषय पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहिए।"डीएमके के तिरुचि शिवा ने कहा कि सरकार ने अन्य ज़रूरी मुद्दों को दरकिनार करते हुए वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा कराई, लेकिन सत्ता पक्ष अब खाली है और सदन के नेता, संसदीय कार्य मंत्री और अन्य नेता सदन में मौजूद नहीं थे।उन्होंने कहा कि सरकार को केवल वंदे मातरम पर चर्चा ही नहीं करवानी चाहिए, बल्कि चर्चा में शामिल भी होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
