लोगों की आवाज दबाने का एक प्रयास है संचार साथी ऐपः खरगे
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संचार साथी ऐप को केंद्र सरकार द्वारा लोगों की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा एक और प्रयास बताया है।खरगे ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा कि इस ऐप को नागरिकों के मोबाइल…

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संचार साथी ऐप को केंद्र सरकार द्वारा लोगों की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा एक और प्रयास बताया है।खरगे ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में कहा कि इस ऐप को नागरिकों के मोबाइल पर प्रीलोड करने का निर्णय बिना किसी समझौते या विचार-विमर्श के लिया गया, जो तानाशाही है। सरकार क्यों यह जानना चाहती है कि लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्या बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि हमारी डिजिटल निजता पर हमला किया जा रहा है। आयकर कानूनों के जरिए डिजिटल जीवन को हर समय निगरानी में बदल दिया गया है, आरटीआई को कमजोर किया गया और पेगासस प्रकरण से यह साबित हुआ कि 100 से अधिक भारतीयों के फोन हैक किए गए थे।उल्लेखनीय है कि दूससंचार विभाग ने मोबाइल फोन कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे अपने फोन में संचारसाथी ऐप पहले से इंस्टॉल कर बेचें, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। कंपनियों को 90 दिनों में आदेश लागू करने और 120 दिनों में अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा गया। आदेश के बाद निजता और उपभोक्ता अधिकारों को लेकर विरोध बढ़ा। विवाद बढ़ने पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि संचारसाथी एक वैकल्पिक ऐप होगा, जिसे उपयोगकर्ता अपनी इच्छा से हटाने में भी सक्षम होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
