लोकसभा में रेलवे अनुदानों पर विपक्ष के कटौती प्रस्ताव खारिज
नई दिल्ली : लोकसभा में वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदानों की मांगों पर विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव मंगलवार को ध्वनिमत से खारिज कर दिए गए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा…

नई दिल्ली : लोकसभा में वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदानों की मांगों पर विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव मंगलवार को ध्वनिमत से खारिज कर दिए गए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने ‘वोट बैंक की राजनीति’ से ‘परफॉर्मेंस की राजनीति’ की ओर बदलाव किया है।
उन्होंने बताया कि पहले रेलवे को 24-25 हजार करोड़ रुपये का बजट मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 2.72 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इस वृद्धि का श्रेय उन्होंने रेलवे बजट को सामान्य बजट में विलय करने के निर्णय को दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए 2.78 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है, जिसका लाभ लगभग सभी राज्यों को मिलेगा।
रेल मंत्री ने बताया कि 2024-25 में 1250 अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े गए, जबकि चालू वित्त वर्ष में 860 जनरल कोच लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुल कोचों में 70 प्रतिशत हिस्सा जनरल और स्लीपर श्रेणी का है।
खर्चों का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे का सबसे बड़ा खर्च स्टाफ पर लगभग 1.19 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद ऊर्जा पर 32 हजार करोड़ रुपये, वित्तीय लागत पर 23 हजार करोड़ रुपये और पेंशन पर 64 हजार करोड़ रुपये खर्च होते हैं। विद्युतीकरण के कारण रेलवे को लगभग 6 हजार करोड़ रुपये की बचत भी हुई है।
उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा, क्षमता विस्तार और नए स्टेशनों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। रेल मंत्री के अनुसार, दुर्घटनाओं की संख्या में 90 प्रतिशत तक कमी आई है, हालांकि सुरक्षा के क्षेत्र में और प्रयास जारी रहेंगे।
केरल में परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां रेलवे परियोजनाओं के लिए 476 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, लेकिन अब तक केवल 65 हेक्टेयर (14 प्रतिशत) भूमि का ही अधिग्रहण हो सका है।
उन्होंने बताया कि रेलवे की शुरुआत से 2014 तक केवल 125 किलोमीटर सुरंगें बनाई गई थीं, जबकि 2014 के बाद 486 किलोमीटर सुरंगों का निर्माण किया गया है।
बुलेट ट्रेन परियोजनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक मानकों के अनुसार इसकी लागत लगभग 400 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर होती है। प्रस्तावित परियोजनाओं से दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-लखनऊ, वाराणसी-पटना, मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद और हैदराबाद-चेन्नई के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वर्षों में नासिक, उज्जैन, हरिद्वार, राजामुंद्री और कुंभकोणम में होने वाले प्रमुख कुंभ मेलों की तैयारियां भी रेलवे द्वारा तेजी से की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
