लोकसभा में एसआईआर पर हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारी हंगामे के बीच शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। हालांकि राज्यसभा की…

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारी हंगामे के बीच शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। हालांकि राज्यसभा की कार्यवाही जारी है।सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने एसआईआर के मुद्दे पर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कई सांसद अध्यक्षीय आसन के समीप वेल में पहुंच गए और ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ के नारे लगाने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से शांत रहने की अपील करते हुए प्रश्नकाल जारी रखने की कोशिश की, लेकिन करीब 20 मिनट तक जारी हंगामे के बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।इससे पहले विपक्षी सांसदों ने सुबह 10:30 बजे संसद परिसर में मकर द्वार के सामने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि सरकार एसआईआर पर तुरंत चर्चा कराए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
