द इंडियन व्यू

लोकसभा में आज पेश होगा सार्वजनिक परीक्षाएं संशोधन विधेयक

नई दिल्ली : सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर सख्ती के लिए सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 यानी एंटी-पेपर लीक बिल पेश करेगी। इस विधेयक में परीक्षा…

Ragwendra P Singh
July 27, 2026
2 min read
लोकसभा में आज पेश होगा सार्वजनिक परीक्षाएं संशोधन विधेयक

नई दिल्ली : सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर सख्ती के लिए सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 यानी एंटी-पेपर लीक बिल पेश करेगी। इस विधेयक में परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के मामलों पर कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं।

 

विधेयक पेश होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे देश के लिए महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने मीडिया से कहा कि देश में अब तक हुई पेपर लीक की घटनाओं और हाल के छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई अहम कदम उठाए और महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। अब उसी दिशा में एक ठोस कानून संसद के सामने लाया जा रहा है।

 

रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सदन में चर्चा में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ इतना सख्त कानून बनाया जा रहा है, इसलिए हंगामे के बजाय सभी दलों को रचनात्मक चर्चा करनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष चर्चा में भाग लेने के बजाय केवल हंगामा करेगा तो इससे देश में लोगों के बीच क्या संदेश जाएगा। वहीं, विपक्ष छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। संसद में हंगामे के आसार भी बने हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…