द इंडियन व्यू

लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार बाधित होने के बाद दोपहर दो बजे पुनः शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा कराने की मांग को…

Ragwendra P Singh
December 2, 2025
1 min read
लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार बाधित होने के बाद दोपहर दो बजे पुनः शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामे के कारण सिर्फ पांच मिनट में ही कार्यवाही अगले दिन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी।विपक्षी सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने विपक्षी सदस्यों से अपील की कि वे शांत होकर बैठें और सदन में चर्चा चलने दें। उन्होंने कहा कि देश की जनता सदन की कार्यवाही देख रही है और अपने मुद्दों की चर्चा सुनना चाहती है। उन्होंने विपक्ष पर बार-बार सदन को बाधित करने और वेल में हंगामा न करने की अपील करते हुए इसे जनता के लिए नुकसानदायक बताया।इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सिर्फ पांच मिनट के भीतर यानी दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर सदन की कार्यवाही अगले दिन बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…