द इंडियन व्यू

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फ्रांस को भारत का सबसे भरोसेमंद मित्र बताया

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन में फ्रांस की सीनेट के फ्रांस-भारत अंतर-संसदीय मैत्री समूह के शिष्टमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फ्रांस को भारत के सबसे भरोसेमंद और सहयोगी देशों में से…

Ragwendra P Singh
April 15, 2026
3 min read
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फ्रांस को भारत का सबसे भरोसेमंद मित्र बताया

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन में फ्रांस की सीनेट के फ्रांस-भारत अंतर-संसदीय मैत्री समूह के शिष्टमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फ्रांस को भारत के सबसे भरोसेमंद और सहयोगी देशों में से एक बताते हुए दोनों देशों के बीच गहरे, अटूट तथा ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया।

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच सौहार्दपूर्ण व्यक्तिगत संबंध दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा और गति प्रदान कर रहे हैं। फरवरी में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच “स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” बढ़ते आपसी विश्वास और सहयोग का प्रतीक है।

 

फ्रांस की संसद में महिलाओं के 36 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व की सराहना करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत भी शासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर विधिक और संस्थागत प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व पहले से ही उत्कृष्ट है।

 

बिरला ने याद दिलाया कि नवनिर्मित संसद भवन में पारित पहला विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम ही था, जो निर्वाचित विधायी निकायों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और समावेशी शासन के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने नई दिल्ली में 2026 में आयोजित होने वाले एआई शिखर सम्मेलनों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों ही संसद की कार्यकुशलता, पारदर्शिता और नागरिकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों का व्यापक उपयोग कर रहे हैं। एआई और डिजिटल उपकरणों के कारण जनता और संसद के बीच की दूरी काफी कम हुई है।

 

बिरला ने दोनों देशों की विधायिकाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और अधिक से अधिक सहयोग का सुझाव दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय संसदीय शिष्टमंडल की फ्रांस यात्रा का स्मरण करते हुए फ्रांस द्वारा आतंकवाद की स्पष्ट निंदा की सराहना की। उन्होंने फ्रांस के निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए शिष्टमंडल का आभार व्यक्त किया।

 

बिरला ने फरवरी 2024 में फ्रांस की सीनेट के चेयरमैन जेरार्ड लार्चर की भारत यात्रा को भी याद किया और कहा कि उस यात्रा से अंतर-संसदीय संबंध और मजबूत हुए हैं। उन्होंने नियमित राजनयिक और संसदीय संवाद को दोनों देशों के संबंधों का मजबूत आधार बताया।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…