लॉरियस अवॉर्ड्स 2025: मैड्रिड में सितारों का जमावड़ा, डुप्लांटिस और बाइल्स चमके
मैड्रिड में 2025 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में स्वीडन के पोल वॉल्ट खिलाड़ी आर्मंड डुप्लांटिस और अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने क्रमशः…

मैड्रिड में 2025 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में स्वीडन के पोल वॉल्ट खिलाड़ी आर्मंड डुप्लांटिस और अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ने क्रमशः वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। डबल ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्डधारी आर्मंड डुप्लांटिस को साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।

25 वर्षीय डुप्लांटिस ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और फ्रांस के तैराक लियोन मार्चांद को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान हासिल किया। एथलेटिक्स में यह पुरस्कार पाने वाले वह यूसेन बोल्ट के बाद दूसरे खिलाड़ी बने।
अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। बाइल्स ने पेरिस ओलंपिक में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त की। बाइल्स ने यह पुरस्कार चौथी बार जीतकर सेरेना विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
उन्होंने कहा, 2017 में मैंने यह पुरस्कार पहली बार जीता था और तब से लॉरियस मेरी कहानी का हिस्सा रहा है। हो सकता है, कोई छोटी बच्ची मुझे टीवी पर देखकर यह सोच ले कि वह भी यह कर सकती है।
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को उनके शानदार करियर के लिए खेल आइकन सम्मान से नवाजा गया। नडाल ने पिछले वर्ष नवंबर में 38 वर्ष की उम्र में टेनिस से संन्यास लिया था। मैड्रिड में हुए इस भव्य समारोह ने लॉरियस अवॉर्ड्स की 25वीं वर्षगांठ को काफी खास बना दिया। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को एक मंच पर देखना खेल प्रेमियों के लिए भी अविस्मरणीय अनुभव रहा।
अन्य पुरस्कार विजेता
साल की सर्वश्रेष्ठ टीम : रियल मैड्रिड (15वीं बार चैंपियंस लीग और ला लीगा खिताब जीतने पर)
साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी : लामिन यमाल (17 वर्ष की उम्र में स्पेन को यूरो 2024 जिताने वाले खिलाड़ी)
साल की शानदार वापसी : रेबेका आंद्राडे (पेरिस ओलंपिक में फ्लोर इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर)
विकलांग वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : जियांग युयेन
सर्वश्रेष्ठ एक्शन खेल खिलाड़ी : टॉम पिडकॉक
खेल के माध्यम से समाज सेवा सम्मान : किक फॉर लाइफ
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : केली स्लेटर (सर्फिंग में शानदार करियर के लिए)
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
