द इंडियन व्यू

लुका मोड्रिच कहेंगे रियल मैड्रिड को अलविदा, क्लब वर्ल्ड कप के बाद लेंगे विदाई

नई दिल्ली : फुटबॉल की दुनिया के सबसे बेहतरीन मिडफील्डरों में शुमार लुका मोड्रिच जल्द ही रियल मैड्रिड को अलविदा कहने जा रहे हैं। क्लब के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक, मोड्रिच ने गुरुवार को पुष्टि की कि वह क्लब वर्ल्ड कप…

Ragwendra P Singh
May 23, 2025
2 min read
लुका मोड्रिच कहेंगे रियल मैड्रिड को अलविदा, क्लब वर्ल्ड कप के बाद लेंगे विदाई

नई दिल्ली : फुटबॉल की दुनिया के सबसे बेहतरीन मिडफील्डरों में शुमार लुका मोड्रिच जल्द ही रियल मैड्रिड को अलविदा कहने जा रहे हैं।

क्लब के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक, मोड्रिच ने गुरुवार को पुष्टि की कि वह क्लब वर्ल्ड कप के बाद क्लब को छोड़ देंगे। 2018 के बैलन डी'ऑर विजेता मोड्रिच 2012 से क्लब से जुड़े हुए हैं और लगभग 600 मैचों में रियल के लिए मैदान में उतरे हैं।

बर्नबू में आखिरी मुकाबला शनिवार को

39 वर्षीय क्रोएशियाई मिडफील्डर का आखिरी घरेलू मुकाबला शनिवार को रियल सोसिएदाद के खिलाफ ला लीगा का अंतिम मैच होगा। इसके बाद वह जून में शुरू होने वाले क्लब वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहेंगे और फिर विदाई लेंगे।

इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में दी विदाई की जानकारी

मोड्रिच ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “वो पल आ गया है, जो मैं कभी नहीं चाहता था। लेकिन फुटबॉल और जिंदगी में हर चीज की एक शुरुआत होती है और एक अंत। शनिवार को मैं सैंटियागो बर्नबू में अपना आखिरी मैच खेलूंगा।”

उन्होंने आगे लिखा, “रियल मैड्रिड के लिए खेलना मेरी जिंदगी बदल देने वाला अनुभव रहा। इस क्लब की सबसे सफल पीढ़ी का हिस्सा बनकर मुझे गर्व है। क्लब वर्ल्ड कप के बाद भले ही मैं इस जर्सी में मैदान पर नहीं उतरूंगा, लेकिन दिल से हमेशा एक ‘मेड्रिडिस्ता’ रहूंगा।”

रियल मैड्रिड के साथ लुका मोड्रिच की उपलब्धियां:

ला लीगा: 2016–17, 2019–20, 2021–22, 2023–24

कोपा डेल रे: 2013–14, 2022–23

सुपरकोपा डे एस्पाना: 2012, 2017, 2020, 2022, 2024

यूईएफए चैंपियंस लीग: 2013–14, 2015–16, 2016–17, 2017–18, 2021–22, 2023–24

यूईएफए सुपर कप: 2014, 2016, 2017, 2022, 2024

फीफा क्लब वर्ल्ड कप: 2014, 2016, 2017, 2018, 2022

फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप: 2024

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।