लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर से आए पंचायत प्रतिनिधि होंगे विशेष अतिथि
नई दिल्ली : इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर देशभर से आए 210 पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि बनाया जाएगा। ये सभी प्रतिनिधि अपने परिवार और नोडल अधिकारियों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे, जिनकी कुल संख्या 425…

नई दिल्ली : इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर देशभर से आए 210 पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि बनाया जाएगा। ये सभी प्रतिनिधि अपने परिवार और नोडल अधिकारियों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे, जिनकी कुल संख्या 425 होगी। यह पहल ग्रामीण भारत में काम कर रहे जनप्रतिनिधियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है।
इन विशेष अतिथियों के सम्मान में 14 अगस्त को एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राजमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस साल कार्यक्रम का विषय “आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान” रखा गया है। यह विषय 'आत्मनिर्भर पंचायतें भारत के विकास में एक मजबूत आधार स्तंभ' को दर्शाने लिए चुना गया। इस अवसर पर एआई तकनीक से तैयार ‘सभासार’ नामक एप्लिकेशन का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके साथ ही ‘ग्रामोदय संकल्प पत्रिका’ के 16वें अंक का विमोचन भी किया जाएगा।
विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित पंचायत प्रतिनिधियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं ने अपने क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सेवाओं और समावेशी विकास की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाओं को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
