लगातार दो हार, फिर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में दी शिकस्त
पाकिस्तान ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 9 विकेट से हराया। युवाओं से सजी पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार मिली। हालांकि तीसरे मैच में पाकिस्तान ने दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज…

पाकिस्तान ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 9 विकेट से हराया। युवाओं से सजी पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार मिली। हालांकि तीसरे मैच में पाकिस्तान ने दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 204 रन बनाए थे, जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 4 ओवर शेष रहते मैच जीता।

पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर 207 रन बनाए। हसन नवाज को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस और हसन नवाज की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। छठें ओवर में जेकब डफी ने मोहम्मद हारिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
मोहम्मद हारिस 20 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (41) रनों की पारी खेली। बल्लेबाजी करने आये कप्तान सलमान ने हसन नवाज के साथ ना केवल पारी को संभाला दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन भी बटोरे। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट पर 207 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया।
हसन नवाज ने 45 गेंदों में 10 चौके और सात छक्के लगाते हुए (नाबाद 105) रनों की पारी खेली। कप्तान आगा सलमान 31 गेदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (51) रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से जेकब डफी एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने मोहम्मद हारिस को आउट किया। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में फिन ऐलन (शून्य) का विकेट गवां दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। उन्होंने टिम साइफर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की।
पांचवें ओवर में हारिस रउफ ने टिम साइफर को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। टिम साइफर ने नौ गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए (19) रनों की पारी खेली। दो विकेट जाने के बावजूद डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन तेजी के साथ रन बनाते रहे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े।
10वें ओवर में शादाब खान ने डैरिल मिचेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। डैरिल मिचेल ने 11 गेंदों में (17) रन बनाये। शतक की ओर बढ़ रहे मार्क चैपमैन को 13वें शाहीन शाह अफरीदी ने आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के लगाते हुए (94) रनों की पारी खेली।
जिमी नीशम (तीन), मिचेल हे (नौ) और काइल जेमीसन (शून्य) पर आउट हुये। 19वें ओवर में हारिस रउफ ने कप्तान माइकल ब्रेसवेल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। माइकल ब्रेसवेल ने18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाए। इसी ओवर में रउफ ने ईश सोढ़ी (10) को आउटकर पाकिस्तान के लिए नौवां विकेट लिया।
अब्बास अफरीदी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेकब डफी (दो) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का 204 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी, अब्बास अफरीदी और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। शादाब खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
